मुबंई: मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का निधन

मुबंई: अपने टॉक शॉ और चाइल्ड रॉल के लिए मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें कल यानी शुक्रवार रात हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। तबस्सुम गोविल का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। अभिनेत्री तबस्सुम गोविल अनुभवी अभिनेत्री थी। तबस्सुम ने बॉलीवुड में लंबे समय तक काम किया है। हम जानते हैं कि वह एक एक्ट्रेस थीं। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने टॉक शो भी होस्ट किएउन्होंने फिल्म, टीवी, रेडियो और वेब चारों माध्यमों में काम किया है। वह अपनी किस्सागोई के लिए मशहूर थीं। इन दिनों वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव थीं और बॉलीवुड के किस्से सुनाती थीं। रामायाण के राम अरुण गोविल की भाभी तबस्सुम गोविल अपने टॉक शो व चाइल्ड रॉल के लिए जानी जाती थी। तबस्सुम बड़ी हरफनमौला अभिनेत्री थी। 21 नवंबर को आर्य समाज, लिंकिंग रोड, सांताक्रुज, मुंबई में उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। साल 1947 में बाल कलाकार के रूप में बेबी तबस्सुम के रूप में अपना करियर शुरू किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed