रामपुर: टिप्पर खाई में गिरा, युवक की मौत, एक घायल

शिमला: शिमला जिले के रामपुर में गांव निरथ में NH-5 पर एक टिप्पर के खाई में गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल है, जिसे ख़नेरी अस्पताल में उपचार के बाद IGMC शिमला रेफर किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एक टिप्पर सेज से निरथ आ रहा था। इस दौरान चालक टिप्पर से नियंत्रित खो बैठा और टिप्पर सड़क से 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पुलिस को सड़क से गुजर रहे अनिल कुमार ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया।

दुर्घटना में 22 वर्षीय चालक संदीप पुत्र सोहन लाल निवासी गांव कुड़ीधर, तहसील रामपुर की मौत हुई। घायल का नाम शशिपाल पुत्र शिव राम है। हादसे की पुष्टि करते हुए DSP चंद्र शेखर ने बताया कि टिप्पर खाई में गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। एक अन्य युवक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed