स्मार्ट सिटी शिमला में विकास कार्य जल्द होंगे शुरू

अक्टूबर तक हिमाचल पहुंचे 1.27 करोड़ पर्यटक

शिमला: रैलियों, जुलूस, नारेबाजी एवं हथियारों पर प्रतिबंध, आदेश 2 महीने तक लागू

हिमाचल पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप

हिमाचल: प्रदेश की खूबसूरत वादियों को निहारने भारी तादाद में सैलानी हिमाचल पहुंचते हैं। इसी के चलते साल अक्टूबर महीने तक एक करोड़ 27 लाख पहुंच गई है। ये आंकड़ा पिछले दो साल की तुलना में काफी ज्यादा है। हिमाचल में हर साल अमूमन एक से दो करोड़ तक सैलानी पहुंचते हैं।वर्ष 2020 और 2021 में कोविड महामारी की वजह से पर्यटकों के आंकड़े में भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन इस साल जनवरी महीने से पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई और मई माह तक रिकार्ड 66.79 लाख पर्यटक ने हिमाचल पहुंचे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 1.27 करोड़ पहुंच गया है। दिसम्बर माह तक पर्यटकों की संख्या डेढ़ करोड़ पार करने का अनुमान है। प्रदेश में इस साल सबसे ज्यादा पर्यटक मई माह में 19.70 लाख सैलानी हिमाचल पहुंचे थे।

हिमाचल पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड से पहले 2019 में साल भर में 1 करोड़ 72 लाख 12 हजार 107 पर्यटक पहुंचे थे। इनके मुकाबले चालू वर्ष में अक्टूबर माह तक 1 करोड़ 27 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं। दिसंबर माह तक इस आंकड़े के डेढ़ करोड को पार करने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इनमें विदेशी पर्यटकों की तादाद अभी भी कम ही है। कोविड के दौरान 2020 में 32 लाख व 2021 में साल भर 55 लाख पर्यटकों ने ही हिमाचल प्रदेश का रुख किया था।  उन्होंने बताया कि पर्यटकों की आमद बढ़ने से हिमाचल पर्यटन नियम की भी खासी कमाई हो रही है व निगम कोरोना के घाटे से उभर रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में गुजरात, राजस्थान, साउथ इंडिया आदि राज्यों के कम पर्यटक आते हैं जिनको आकर्षित करने के लिए पर्यटन निगम ने इन राज्यों में विज्ञापन को माध्यम बनाया है, ताकि इन राज्यों के पर्यटक भी हिमाचल की खूबसूरती को निहार सकें। इसी तरह रोहतांग टनल बनने के बाद से लाहौल स्पीति में पर्यटकों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed