मण्डी: धर्मपुर में कांग्रेस ने लगाया स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा

मण्डी: जिला मण्डी के धर्मपुर में ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़कर पहरा दे रहे हैं। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए हैं। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में चुनाव आयोग ने स्ट्रॉग रूम की व्यवस्था की है। इसके बाद थ्री लेयर सिक्योरिटी के अलावा अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं धर्मपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रशेखर ने बताया कि स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं की मांग के चलते इस प्रकार का निर्णय लिया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed