हिमाचल चुनाव: विधानसभा में आम जनता की आवाज उठाने को CPIM प्रत्याशियों का चुना जाना जरूरी -सीताराम येचुरी

शिमला: विधानसभा चुनाव को लेकर CPIM ने भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। मंगलवार को शिमला में CPIM के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा को इस चुनाव में हराना जरूरी है। भाजपा सरकार कभी भी OPS को बहाल नहीं करेगी। इसलिए इस बार के चुनाव में कर्मचारियों को अपने वोट की ताकत दिखानी चाहिए। येचुरी में कहा कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। विधानसभा में आम जनता की आवाज उठाने को माकपा और भाकपा के 12 वामपंथी विधायक जीतकर लाने जरूरी हैं। देश के 130 करोड़ लोगों में से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है परंतु इसे पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस एक हजार रुपये से ज्यादा की हो गई है।  उन्होंने कहा कि CPIM ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। ये सीटें ऐसी है, जहां पर CPIM की जीत लगभग तय है।

सीताराम येचुरी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निवीर के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। चार साल नौकरी करने के बाद युवा वर्ग क्या करेगा, इस पर सरकार पूरी तरह से मौन है। पूंजीपतियों को टैक्स में छूट दी जा रही है।

CPIM के स्टार प्रचारक सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में लोगों से वादा कर रही है कि 10 लाख नौकरी देंगे। जबकि अभी तक सत्ता में रहते हुए बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया है। हिमाचल के लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। सरकार वादाखिलाफी कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed