मजबूत संकल्प के साथ सत्ता में वापसी करेगी भाजपा : सुरेश कश्यप

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र एक मजबूत संकल्प पत्र कहा जा सकता है जिसमें समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है।

भाजपा संकल्प पत्र में महिला एवं बाल विकास को महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है यह पहली बार है कि किसी राजनीतिक दल ने अपने दृष्टि पत्र में महिलाओं को विशेष स्थान दिया हैहम मुख्यमंत्री शगुन योजना को अपग्रेड कर बीपीएल परिवार को लड़कियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता को 31000 रूपये से बढ़ाकर 51000 रूपये करेंगे। हम छठी से 12वीं कक्षा तक की स्कूल की छात्राओं को साइकिल और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों को स्कूटर उपलब्ध करवाएंगे।

हम 500 करोड़ रुपए का एक कोष स्थापित करेंगे जिसके माध्यम से महिला उद्यमिता को होम स्टे स्थापित करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। भाजपा महिला एवं सहायता समूह को दिए जाने वाले ऋणों की ऊपरी सीमा को बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाएंगे और उन्हें दिए जाने वाले ऋण पर लगने वाले ब्याज दर को घटाकर 2% करेंगे। हम मां और बच्चे के उचित स्वास्थ्य और देखभाल को सुरक्षित करने के लिए गर्भवती महिलाओं को 25000रूपये  की राशि प्रदान करेंगे। हम राज्य के सभी 12 जिलों में से प्रत्येक में दो बालिका छात्रावासों का निर्माण करेंगे जो कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों को समर्पित होगा।

हम राज्य की सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित करेंगे। सुरेश ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है की महिलाओं के समर्थन से भाजपा पूर्ण बहुत से सरकार बनाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed