ताज़ा समाचार

हिमाचल चुनाव: सोलन में आम आदमी पार्टी का रोड शो, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना..

सोलन: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सोलन में रोड शो हुआ।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को ट्राई करके देख लिया है। अब  हिमाचल वालों की बारी है। 12 नंवबर को हिमाचल में चुनाव है यह चुनाव आपकी तकदीर बदल सकता है। हिमाचल के पास कोई विकल्प नहीं था। पांच साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा ने प्रदेश को लूटा है।

रोड शो के दौरान पंजाब के ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने प्रदर्शन कर केजरीवाल का काफिला रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल पर कागज फेंके। ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों से पहले वादा किया था कि उन्हें सभी वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया।

केजरीवाल ने कहा कि यह सभी माफिया की पार्टी के गुंडे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यदि आप गुंडागर्दी को खत्म करना चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट जरूर दें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से लूटा है। अब ऊपर वाले की कृपा से एक ईमानदार पार्टी आई है। इसलिए  एक बार आम आदमी को भी मौका दिया जाए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed