हिमाचल चुनाव: कांग्रेस के एजेंडे में ना विकास और ना ही सैनिकों का सम्मान- योगी आदित्यनाथ

हिमाचल : प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बुम्वलू में चुनावी जनसभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। योगी बुधवार को तीन अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने आज हमीरपुर, सरकाघाट विधान सभा और कसौली विधान सभा क्षेत्र में में आयोजित जन सभाओं को संबोधित किया।

इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर के जरिए भी दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “हिमाचल प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए, विकास की गति को तेज करने के लिए, नौजवानों के लिए, रोजगार के लिए, माताओं और बहनों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए डबल इंजन की सरकार फिर से बननी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नागरिकों में पहाड़ जैसी दृढ़ता भी है, लेकिन पानी जैसी संवेदना भी है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार आवश्यक है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में विकास नहीं है, विरासत का सम्मान नहीं है, सैनिकों का सम्मान भी नहीं है। कांग्रेस के एजेंडे में केवल एक खानदान का विकास है। इन्होंने विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की नई-नई परतें बनाईं, जिनका खामियाजा देश ने भुगता, कीमत नौजवानों ने चुकाई, विकास अवरुद्ध हुआ। 

योगी आदित्यनाथ ने सरकाघाट की सभा में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, “आज सरकाघाट में भाजपा के समर्थन में उमड़े इस राष्ट्रवादी जन-सिंधु को देखकर पॉलिटिकल टूरिस्टोंको नींद नहीं आएगी।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यहां जन-जन में व्याप्त अटूट विश्वास से भाजपा की विजय सुनिश्चित है। भारत माता की जयजय श्री रामके उद्घोष ने आज हिमाचल प्रदेश के कसौली विधान सभा क्षेत्र में सुशासन व राष्ट्रवाद की ऐतिहासिक विजय को सुनिश्चित कर दिया है। यहां के जन के मन में राम और राष्ट्रविराजमान हैं, यहां नकारात्मक शक्तियों की पराजय तय है।”

हिमाचल की कसौली विधान सभा में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में पढ़े लिखे लोगों का आना राजनीति और लोकतंत्र का सौभाग्य होता है। डबल इंजन की सरकार के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में एम्स और आईआईटी हैं। आईआईएम भी आ रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed