हिमाचल: प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग बंद

हिमाचल: प्रदेश के मनाली-लेह मार्ग के दर्रों में आज ताजा बर्फबारी हुई। जानकारी अनुसार रोहतांग, बारालाचा और तंगलंगला दर्रे समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह मार्ग बारालाचा दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। वहीं दारचा-शिंकुला सड़क भी बर्फबारी से अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने भी लोगों व सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए इन दोनों दर्रा से होकर वाहनों का आवाजाही को रोक दिया है। हाईवे-3 के मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से सरचू व दारचा से शिंकुला पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed