शाह का वीरभद्र सरकार पर हमला, कहा: कांग्रेस राज में भ्रष्टाचारियों को मिला बढ़ावा

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कल से दो दिन के प्रदेश दौरे पर अमित शाह, करेंगे ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  1 नंवबर को ज़िला चंबा में सभा स्थल सिहुन्ता ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर बाद जिला मण्डी के करसोग में सभा स्थल बरल ग्राउंड में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और जिला शिमला के सभा स्थल भट्टाकुफर, कसुम्पटी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। रात्रि विश्राम के लिए शिमला रहेंगे।

मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर के 1 नवंबर के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगें- मुख्यमंत्री विधानसभा जंसवा प्रागपुर के सभा स्थल संसारपुर टैरस घाटी में जनसभा को सम्बोधित करेगें। उसके उपरान्त दोपहर बाद ज़िला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र भोरंज में सभा स्थल खरवाड़ में जनसभा को सम्बोधित करेगें।

 केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह के 1 नवंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगें-  मंत्री प्रातः 11:30 बजे होटल विलो बैंक्स शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेगें।आप सब सादर आमंत्रित है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed