कुल्लू से भाजपा के बगावती नेता महेश्वर सिंह को मनाने में जेपी नड्डा हुए सफल

कुल्लू सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने से महेश्वर सिंह का इंकार

हिमाचल:  प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर भाजपा से टिकट कटने से नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह को मनाने में जेपी नड्डा सफल हो ही गये। महेश्वर सिंह ने बागी होकर आजाद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। जिसके बाद आज पार्टी हाईकमान ने उनको मनाने के लिए उनसे बात की। उसके बाद शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है, मेरी उम्र भी 73 हो गई है और मैं इंडिपेंडेंट चुनाव नहीं लड़ सकता हूं। नड्डा से मुलाक़ात करने के बाद देर शाम को मीडिया से बात करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ बातचीत करके उनको अपनी इच्छा से अवगत करवाएंगे। महेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में जाने का कोई सवाल नहीं है। मर भी जाऊंगा, तब भी कांग्रेस में नहीं जाऊंगा। महेश्वर सिंह ने अपने बेटे हितेश्वर ठाकुर के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि बेटे पर मेरा बस में नहीं है और न ही मैंने बेटे की ठेकेदारी ली है। उनका अपना फैसला है, इस पर वह कुछ नहीं कर सकते। बेटे की जिम्मेदारी नहीं लेता। शादी के बाद बेटे कहां बाप की सुनते हैं। महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरा एक नामांकन रद्द हो चुका है और अब 73 साल की उम्र में निर्दलीय चुनाव लड़ना कठिन है, लेकिन अगर मेरे कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए जोर देंगे तो उनको समझाऊंगा कि इस उम्र में चुनाव लड़ना बहुत मुश्किल है। कई बार वर्कर्स की इच्छा होती है तो उनकी सुननी पड़ती है।

महेश्वर सिंह  कुल्लू विधानसभा सीट से अब बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव नहीं लडे़ंगे। वह शनिवार को भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के पक्ष में अपना नामांकन वापस लेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed