सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात दोहराती है लेकिन सरकार के सभी दावे महिलाओं के प्रति झूठे : जैनब चंदेल

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी दिखती हार के कारण इतनी बौखला चुकी है कि कांग्रेस पार्टी की जो होर्डिग राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लगी है उनको तोड़ा जा रहा है जोकि बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में इस प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी मंहगाई ही दी है जिसके कारण प्रदेश के मतदाताओं ने आज इन्हे सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है जिससे हताश होकर ऐसे हथकंडे अपना रही है। प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्यवाही की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है हम चुनाव आयोग से यही कहना चाहती है कि जो भाजपा की होर्डिग लगाए हैं उनको भी तुरन्त हटाया जाए।
जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कर्मचाारियों के हितों की रक्षा की है जिनको देखते हुए हमारी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस स्कीम को कर्मचारियों के हित में तुरंत लागू किया जाएगा। यह कर्मचारियों के प्रति एहसान नहीं बल्कि उनका अधिकार है। भाजपा के जो भी केंद्रीय नेता प्रदेश के चुनावी दौरे में आ रहे हैं वह बेरोजगारी मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुददों पर चर्चा करने से गुरेज कर रहे हैं वह केवल धर्म क्षेत्रवाद और जातिवाद की भावनाओं को उकसाने का काम कर रहे हैं जोकि चुनाव आचार संहिता के विरूद् है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार की प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री को किसी भी निर्णय लेने से पहले चार जगह से इजाजत लेनी पड़ती है। हाल ही में रामपुर में एक लड़की की निर्मम हत्या की गई परन्तु पुलिस और प्रशासन कई दिन तक हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे और इसकी अभी तक कोई भी जांच नहीं की जा रही है इसके अलावा रोहडू में एक हत्या का मामला सामने आया है जोकि अभी तक सुलझाया नहीं गया है इससे पता लगता है कि सरकार और प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है। आज भाजपा के डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है तथा सरकार बार बार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात दोहराती है सरकार के यह सभी दावे महिलाओं के प्रति झूठे हैं इसलिए प्रदेश की जनता ने यह मन बना लिया है कि 12 नवम्बर को प्रदेश से कर्मचारी विरोधी महिला विरोधी, युवा विरोधी किसान विरोधी भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फैकेगी और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी जो प्रदेश को विकास की एक नई गति देगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed