3,090 प्रतिनिधियों का भाग्य जिला के 4,70,857 मतदाताओं के हाथ

  •  363 प्रधान पद एवं 363 उपप्रधान पद के लिए होंगे चुनाव : दिनेश मल्होत्रा
दिनेश मल्होत्रा

दिनेश मल्होत्रा

शिमला : शिमला उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में 4,70,857 मतदाता पंचायती राज संस्थाओं के 3,090 विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधि चुनेंगे। 363 प्रधान पद एवं 363 उपप्रधान पद, 2159 ग्राम पंचायत सदस्य, 181 पंचायत समिति सदस्य तथा 24 जिला परिषद सदस्यों के लिए ये चुनाव करवाए जाएंगे। दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि कुल 1174 मतदान केंद्रों के माध्यम से यह चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों पर 806 पोलिंग पार्टी में कुल 3890 मतदान कर्मियों एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि जिला में 2159 पंचायत वार्ड सदस्यों के चुनाव में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 845 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए 411 पद व जनजाति महिला के लिए आठ पद, जबकि 214 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 681 पदों पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं।

प्रधान पद के लिए कुल 363 स्थानों पर चुनाव होंगे। उसमें सामान्य महिला वर्ग के लिए कुल 123 पद आरक्षित हैं। 56 अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए, चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए, जबकि अनुसूचित जाति के लिए 50 व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद आरक्षित हैं। 128 पदों पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं। जिला में पंचायत समिति सदस्यों के 181 पदों में सें 64 पद सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 28 पद अनुसूचित जाति महिला, दो अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं, जबकि 24 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सामान्य श्रेणी के लिए 63 पद चुनाव लड़े जाएंगे। जिला परिषद के चुनाव के लिए कुल 24 पदों में से आठ पद महिलाओं के लिए, चार अनुसूचित जाति महिलाओं व तीन पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि नौ पदों पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *