पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस सरकार की नीयत में खोट : सत्ती

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती

शिमला : हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि प्रदेश की वीरभद्र सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है और सारे नियम कायदों को ताक पर रखा जा रहा है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि चुनाव डयूटी पर लगे कई अधिकारी 3 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर डटे हैं तथा वह सरकार के ईशारे पर कांग्रेसी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में वातावरण बनाने का प्रयाश कर रहे हैं और आदर्श चुनाव आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उन्हें अपने स्थानों से हटायें। भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से कहा है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस सरकार की नीयत में खोट हैं और सरकार हर कदम पर नियमों की धज्जियां उड़ा रही है तथा चुनाव आचार संहिता का सरेआम उल्लघंन कर रही है।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण के रोस्टर से लेकर पूरी प्रक्रिया में पूरी सरकार भ्रमित है तथा सरकार के समझ नहीं आ रहा है कि उसे क्या करना है ओर उसका एक ही लक्ष्य हैं कि लोगों को भ्रमित कर तथा व्यवस्था में सरकारी दखल से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सीटें हथियाई जायें लेकिन उनका यह षडयन्त्र सफल नहीं होगा। सतपाल सिंह सत्ती ने विश्वास जताया कि इन चुनावों में भाजपा समर्थित 75 प्रतिशत से अधिक सीटें भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने प्रदेश चुनाव आयोग से कहा कि वह सरकार के इशारे के बजाय नियमों का पालन करवायें तथा आदर्श चुनाव आचांर संहिता का कड़ाई से पालन करवायें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *