अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2022 : ढालपुर के रथ मैदान में 8 हजार महिलाओं ने डाली कुल्लवी नाटी

कुल्लू: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तीसरे दिन ढालपुर के रथ मैदान में कुल्लवी नाटी का आयोजन किया गया, जिसमें 8000 महिलाओं ने कुल्लवी परिधानों में इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान इन महिलाओं की ओर से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने, नशा मुक्ति और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। रथयात्रा में महिलाएं कुल्लवी पट्टू और धाठू लगाकर पहुंचीं। वाद्ययंत्रों की थाप पर महिलाओं ने नाटी डाली। महानाटी के लिए चुनाव आयोग सदस्य भी कुल्लू में मौजूद रहे। महिलाओं के हाथों में स्लोगन भी रहे। कुल्लवी बोली में इन स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया गया। महानाटी के तीन सर्कल बनाए गए। एक सर्किल में चुनाव में मतदाता जागरूकता के संबंध में संदेश दिया गया।

दूसरा नशा मुक्त कुल्लू हमारा संकल्प का संदेश, जबकि तीसरे सर्कल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश महिलाओं के की ओर से दिया गया। महानाटी को सफल बनाने के लिए दो सौ स्वयंसेवियों ने भी सेवाएं दीं। इसके साथ ही मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता पर जोर दिया गया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि आठ हजार महिलाओं ने महानाटी डाली।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed