भाजपा दवाब बनाकर कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही : अनिरुद्ध सिंह

शिमला: हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी के अन्य विधायकों के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अनिरुद्ध सिंह ने साफ किया है कि वे बिकने वाले नहीं है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाकर डराया धमकाया जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और वे किसी भी कीमत पर बिकने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा दवाब बनाकर कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में रणनीतिकारों की कमी हो गई है। इसलिए भाजपा हमारे नेताओं को अपने साथ मिला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। भाजपा, कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की खरीद फरोख्त करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता जो दल बदल रहे हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले चुनावों में इन्हें सबक सिखाया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed