4% बढ़ा केन्द्रीय कर्मचारियों का DA

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज महंगाई भत्‍ते DA में वृद्धि कर दी है। इसे प्रभावी रूप से 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। इस निर्णय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों सहित 62 लाख पेंशनभोगियों को मौजूदा बढ़ोतरी से लाभ होने की संभावना है। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों को भी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। अब 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला कुल डीए 38 फीसदी तक पहुंच जाएगा। महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। डीए वृद्धि से केंद्र सरकार के लगभग 52 लाख कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। वहीं कैबिनेट की बैठक में मुफ़्त अनाज योजना का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed