हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

भाजपा का कोई भी षड्यंत्र प्रदेश सरकार को अस्थिर नहीं कर सकता : कांग्रेस

प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट

प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट

शिमला : बुधवार को शिमला से जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. सुभाष मंगलेट व

केवल सिंह पठानिया

केवल सिंह पठानिया

केवल सिंह पठानिया ने भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वह अब पंजाब व अन्य राज्यों में अगले वर्ष होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी की चिंता करें। भाजपा को हिमाचल में सरकार की चिंता छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सशक्त और एक मजबूत सरकार है। प्रदेश में न तो समय से पहले कोई चुनाव होंगे और न ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हटेंगे। भाजपा का कोई भी षड्यंत्र प्रदेश सरकार को अस्थिर नहीं कर सकता।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उसने प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती की बात कही है। उनका कहना है कि यह बयान तो स्वयं भाजपा पर स्टीक बैठता है। देश के लोगों को अच्छे दिनों का झूठा सपना दिखा कर केंद्र में सत्ता में आई भाजपा से लोगों का डेढ़ साल में ही मोह भंग हो गया है। पहले दिल्ली और अब बिहार के चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार से साफ है कि उल्टी गिनती किस की शुरू हो गई है। प्रदेश के लोग भाजपा की नियत व नीति को जान चुके हैं और वे उसके किसी भी मोहजाल में फंसने वाले नहीं हैं। मंगलेट व पठानिया ने कहा कि भाजपा अपने नेताओं पर लगे भ्रष्टाचारों के आरोप व देश की ज्वलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी में जुटी है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *