चुनावी दंगल में भी बाजी मारेगी हिमाचल भाजपा : फोगाट

कांग्रेस की सारी गारंटी फेल..आज तक किसी को पैरासिटामोल नही दी फ्री.. आज दे रहे 1500 की गारंटी : रश्मिधर  सूद 

शिमला : नारी को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत शिमला के राम मंदिर हॉल में शिमला मण्डल द्वारा महिला सम्मेलन  का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विश्व विख्यात रेसलर व  भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या  बबिता फोगाट ने भाग लिया व महिला कार्यकर्ताओं  में अपने वक्तव्य से चुनावी रण  के लिए जोश भरा।

महिला मोर्चा अध्यक्षा रशिम सूद   ने कहा मातृ शक्ति को संबल बनाने के लिए जो योजनाएं हिमाचल में जयराम सरकार द्वारा चलाई जा रही जैसे हिमकेयर योजना व  60 साल तक सभी महिलाओं के सम्मान में  दी जाने वाले पेंशन ऐसे कार्य है जो भाजपा को रिवाज़ बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अपने वक्तवय में फोगाट ने कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी करते हुई कहा कि 2014 से पहले देश चल नही रहा था राम भरोसे चल रहा था. पर आज मोदी सरकार कि अगुवायी में देश चल नहीं बल्कि दौड़ रहा है।महिलाओं के सम्मान में चलाई जा रही योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच थी जिन्होंने महिलाओं  के सम्मान में चलाई  जा रही आवास योजना के माध्यम से महिलाओं को उनके नाम पर घर प्रदान किये. महिलाओं के सम्मान की बातें करने वाली कांग्रेस से पूछना चाहूंगी कि 70 वर्षो राज करने के बाद उन्होंने क्या किया अगर मुस्लिम महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को बंद किया तो केंद्र की मोदी सरकार ने, कोरोना काल में ज़ब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता लोगों की जान बचाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे थे तो कांग्रेस के लोग एसी  में बैठ कर ब्यानबाजी कर रहे थेआज गारंटी के बात करने वाली कांग्रेस जब हमारी युवा पीढ़ी  अंतरिक्ष में जाने की, ओलम्पिक में जाने व अपने पैरों पर खड़े होने की उम्र होती उस समय आप उन्हें 1500 का लॉलीपॉप देकर पंगु बना रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed