टीबी मरीजों को गोद लेने वालों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण : डॉ. सुरेखा चोपड़ा

डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने कहा:-जिला टीबी कार्यक्रम अधिकारी से नीचे दिए गये टेलीफोन नंबर तथा इमेल पर सम्पर्क कर सकते हैं- टेलीफोन नंबर:-  0177-2651787  और  E-Mail ID – cmoshimla@gmail.com

हिमाचल प्रदेश ने यह संकल्प 2024 तक पूर्ण करने का किया निश्चय

लोगों से किया आवाहन – इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें

हिमाचल:  पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग अन्मुलन कार्यक्रम के तहत निकष्य मित्रअभियान चलाया जा रहा है। इस सन्दर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि टी.बी. रोग एक सामाजिक स्वास्थ्य समस्या है। सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार टीबी को 2030 तक समाप्त करने का संकल्प है।  परन्तु भारत ने यह संकल्प 2025 तक  और हिमाचल प्रदेश ने यह संकल्प 2024 तक पूर्ण करने का निश्चय किया है।

डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि टी.बी. रोग से ग्रसित मरीज अधिकतर कुपोषण और गरीबी का शिकार होते हैं जिसके चलते सरकार ने सामुदायिक सहायता कार्यक्रम आरंभ किया है, जिस के तहत टीबी के मरीजों को किसी सस्था, संगठन  या व्यक्ति द्वारा गोद लिया जाएगा और इन मरीजों कि देखभाल की जायगी।  ऐसी संस्थाएं, व्यक्ति, संगठनजो टीबी के मरीज को गोद लेंगे वे निक्षय मित्र कहलायेंगे जिस के अंतर्गत वे पोषण सम्बन्धी सहायता, व्यावसायिक, सहायता इत्यादि गोद लिए हर मरीजों को दे सकते हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए उन्होंने जनसाधारण से आवाहन करते हुए कहा कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें और इस नेक कार्य को करने के लिए आगे आए और इछुक व्यक्ति जिला टी.बी. कार्यक्रम अधिकारी से नीचे दिए गये टेलीफोन नंबर तथा इमेल पर सम्पर्क कर सकते हैं।

टेलीफोन नंबर:-  0177-2651787  और  E-Mail ID – cmoshimla@gmail.com

सम्बंधित समाचार

Comments are closed