कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की जंग छिड़ चुकी है और उसमें कौल सिंह भी अपने वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं : भाजपा

‘वीरभद्र हटाओ-हिमाचल बचाओ’ रैली होगी ऐतिहासिक : भाजपा

‘वीरभद्र हटाओ-हिमाचल बचाओ’ रैली होगी ऐतिहासिक : भाजपा

‘वीरभद्र हटाओ-हिमाचल बचाओ’ रैली होगी ऐतिहासिक : भाजपा

शिमला : हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा है कि कल 2 दिसम्बर को धर्मशाला में होने वाली ‘वीरभद्र हटाओ-हिमाचल बचाओ’ घेराव/रैली ऐतिहासिक होगी तथा इसके बाद हिमाचल से कांग्रेस की जड़े उखड़ जायेंगी। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि इस रैली से कांग्रेस के भीतर इतनी खलबली है कि दो दिन पूर्व दी गई अनुमति को वापिस लिया गया और भाजपा विधायक दल के नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल के दृढ़ निश्चय के बाद ही रैली जोरावर स्टेडियम में होगी उनके बाद सरकार को हार कर दोबारा घेराव/रैली की अनुमति जोरावर स्टेडियम में देनी पड़ी है।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि इस अभूतपूर्व रैली में जहां प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का पूरा नेतृत्व शामिल होगा। जिसमें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शान्ता कुमार, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा, प्रदेश प्रभारी श्रीकान्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कांग्रेस का उच्च कमान बार-बार कह रहा है कि वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ खड़ा है यह कांग्रेस की भ्रष्टाचार पोषक नीति को दर्शाता है अन्यथा वीरभद्र सिंह के कारण हो रही कांग्रेस पार्टी की फजीयत के बाद कांग्रेस पार्टी को उनसे इस्तीफा लेना चाहिए था अथवा उन्हें पदमुक्त करना चाहिया था लेकिन भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस पार्टी चट्टान की तरह खड़ी है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि धर्मशाला रैली में शामिल होने के लिये प्रदेश भर से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तपोवन के पास जोरावर स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे जिसमें भारी संख्या में महिलायें, युवा एवं अन्य कार्यकर्ता पहुंचेगे। कार्यकर्ताओं को शान्तिपूर्वक एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कहा गया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सारे प्रदेश से पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने मण्डल, जिला के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की पह्चान वाले बैनर, पट्टिकाओं को लगाकर जाने के लिये कहा गया है ताकि उनके संख्या एवं सभी कार्यकर्ताओं को साथ चलने का अच्छा अनुभव हो।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *