HPSSC Hamirpur ने घोषित किया स्टेनो टाइपिस्ट का रिजल्ट..

हिमाचल: प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 786 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के 33 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पुलिस विभाग और श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय शिमला में स्टेनो टाइपिस्ट के इन पदों को भरने के लिए मार्च और जुलाई 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा और 27 दिसंबर से पांच जनवरी 2022 तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया।

इसके बाद जून 2022 को मूल्यांकन परीक्षा हुई। आयोग ने रोलनंबर 786000729 अमित कुमार, 786001121 साहिल, 786001448 कंचना देवी, 786002060 लवली, 786002266 अंजना, 786002678 बलदेव, 786002862 पूजा, 786003217 मंजू कुमारी, 786003408 लोकेंद्र हेटा, 786003487 अजय शर्मा, 786003531 ममता देवी, 786003621 रक्षा शर्मा, 786003658 कुलदीप भट्ट, 786003876 चक्षु शर्मा, 786003885 अंजना देवी, 786003902 निशा देवी, 786004011 बबीता, 786004018 राजवीर सिंह, 786004035 अमित कुमार, 786004071 सन्नी कुमार, 786004226 अनीता, 786004282 कुमारी प्रियंका, 786004310 दियालू राम, 786004321 नितिका राणा, 786004368 पूनम शर्मा, 786004382 प्रीति, 786004447 प्रिया कुमारी, 786004511 अरविंद कुमार, 786005060 गौरव चौहान और रोलनंबर 786005638 अनमोल कुमार शर्मा को सफल घोषित किया है।

ओबीसी के दो पदों और एससी के एक पद के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। आयोग ने 29 अभ्यर्थियों का चयन पुलिस विभाग के लिए किया है, जबकि एक अभ्यर्थी का चयन श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय के लिए किया है। वहीं तीन पद खाली रह गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed