शिमला: HPU ने स्थगित किए 25 मई से प्रस्तावित शिक्षक साक्षात्कार

हिमाचल: प्रदेश विश्वविद्यालय में अब सभी आधिकारिक काम होंगे हिंदी में

हिमाचल: प्रदेश विश्वविद्यालय में अब हर विभाग हिंदी भाषा में काम करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने कहा कि हिंदी भाषा की महत्ता बनाए रखने के लिए हर साल हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। आज दुनिया भर के 180 देशों में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रशासन ने फैसला लिया है कि सभी आधिकारिक काम हिंदी में होंगे। हिंदी दिवस पर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एसपी बंसल ने इस तरह के आदेश जारी किए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed