महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली:ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर उनके सम्मान में 11 सितंबर को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं। महारानी ने 70 साल तक शासन करने का रिकॉर्ड बनाया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिवंगत महारानी के सम्मान में भारत सरकार ने 11 सितंबर को देशभर में एक दिन का राजकीय शोक रखने का निर्णय किया है।

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के सम्मान में 11 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में भी एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत सरकार ने दिवंगत महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के सम्मान में 11 सितंबर को पूरे देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दिन उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां यह राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed