जब राज करने का मकसद नहीं बल्कि देश के प्रति कर्तव्य निभाने का मंसूबा दिलों में हो तब जन-जन करता है सहयोग : अनुराग ठाकुर

2022 में 2017 से आगे बढ़ कर दिखाएंगे: अनुराग ठाकुर 

अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर बाईपास पर बारल में किया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन

हमीरपुर : जब राज करने का मकसद नहीं बल्कि देश के प्रति कर्तव्य निभाने का मंसूबा दिलों में हो तब जन जन सहयोग करता है आशीर्वाद देता है। शुक्रवार शाम को हमीरपुर बाईपास पर बारल गांव में केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र  से भाजपा ने 10 चुनाव लगातार जीते हैं जब यहां के कार्यकर्ताओं की ताकत और मेहनत का फल का नाम है और यहां की जनता का प्यार और आशीर्वाद है। लेकिन हर चुनाव एक चुनौती होता है। और चुनाव पोलिंग बूथ पर लड़ा जाता है एक एक पोलिंग बूथ बहुत महत्वपूर्ण होता है पोलिंग बूथ पर बढ़त बनाके ही चुनाव जीता जाता है। हम सब मिलकर इतना काम करेंगे कि पहले से ज्यादा सीटें हम इस संसदीय क्षेत्र से जीत कर देंगे।  डबल इंजन की सरकार फिर से लानी है कमल खिलाना है। 2022 में 2017 से आगे बढ़ कर दिखाएंगे। पूरी ताकत लगानी है। जहाँ कमी वहां काम करना है।  सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता कमल के फूल को लक्ष्य मानते हुए काम करें। हिमाचल का योगदान देश की तरक्की के लिए जरूरी है।  कार्यकर्ता अगले 60 दिन पार्टी को देंगे तो पार्टी को अगले 60 महीने प्रदेश की सेवा करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देशवासियों ने सदियों तक राज करने वालों को छला है और अब एक प्रधान सेवक के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी देश को विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं यह भी जनता देख रही है। मोदी सरकार की नीतियों को भलीभांति जांच परख कर देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में जगह दी है। प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार ने विकास की गाथा लिखने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 

कार्यक्रम में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ साथ पुष्प वर्षा और फूल मालाओं के केंद्रीय मंत्री का स्वागत अभिनन्दन पार्टी के लोगों ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जंबाल सह प्रभारी  सुमित शर्मा हमीरपुर के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा विधायक नरेंद्र ठाकुर कमलेश कुमारी एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार  जिला महामंत्री हरीश शर्मा अभि वीर सिंह लवली प्यारे लाल शर्मा अनिल ठाकुर आदर्श कांत कमलेश परमार अंकुश दत्त शर्मा विकास शर्मा अनीश ठाकुर अजय रिंटू शर्मा राजकुमारी अभिषेक दत्त सुमन कपिल संदीप भारद्वाज अनिल सोनी जोगिंदर कुमार रघु शर्मा अजय शर्मा गज्जन राम शर्मा रमेश शर्मा वीरेंद्र ठाकुर सुनील ठाकुर जग्गन कटोच राज कुमार वर्मा, विकास कण्व शैंटी चंदेल बीना कपिल वंदना योगी नीना कुमारी अर्जन राणा सुरेंद्र मिन्हास त्रिलोक डडवाल होशियार सिंह विधि चंद पवन शर्मा बिक्रम राणा इत्यादि सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed