हिमाचल: प्रदेश की बेटी इशानी ने फतह की 7077 ऊंची कारगिल की कुन पीक

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की इशानी सिंह जंबाल ने लद्दाख की माउंट कुन चोटी को फतह किया है। यह चोटी समुद्रतल से 7,077 मीटर की ऊंचाई पर है। विषम परिस्थितियों में उनकी टीम चोटी को फतह करने में सफल रही है। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के जरिये माउंट कुन चोटी के लिए 24 अगस्त से पहला राष्ट्रीय अभियान चलाया गया। इसमें देश की आठ महिला पर्वतारोहियों की टीम चोटी को फतह करने के लिए निकली। हिमाचल प्रदेश से टीम में कुल्लू की इशानी सिंह जंबाल अकेली महिला सदस्य रहीं। अन्य दल जो इन तिथियों के आसपास माउंट कुन के लिए रवाना हुए थे, वे शिखर पर चढ़ने में असफल रहे। हालांकि, महिला टीम ने सफलतापूर्वक माउंट कुनो को फतह किया है। इस अभियान का नेतृत्व शांति राय ने किया। जिन्होंने भारत में कई चुनौतीपूर्ण चोटियों का नेतृत्व किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed