ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन..

एलिजाबेथ-II तीन बार भारत आईं। 1961, 1983 और 1997 में वो भारत की शाही मेहमान बनी थीं

लंदन: ब्रिटेन की महारानी क्‍वीन एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार को खबर आई थी कि डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। महारानी कुछ दिनों से स्‍कॉटलैंड स्थित अपने बाल्‍मोरल कैसल में थी। वह हर साल गर्मियों में यहां आती थीं। महारानी के स्‍वास्‍थ्‍य पर पिछले कुछ दिनों से खासी नजर रखी जा रही थी। पिछले कुछ वर्षों में उनकी हालत बिगड़ी थी और इस बार फरवरी में उन्‍हें कोविड-19 भी हो गया था। खराब स्‍वास्‍थ्‍य के चलते महारानी ने अपनी प्रिवी काउंसिलकी मीटिंग रद्द कर दी और उन्हें आराम करने के लिए कहा गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं।

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल महल में निधन हो गया। वह 96 साल की थीं। महारानी ने 70 साल तक शासन किया। गुरुवार को सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंताएं बढ़ने के बाद उनका परिवार एबरडीनशायर में उनके स्कॉटिश इस्टेट में इकट्ठा होने लगा। पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे।

महारानी 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह अभूतपूर्व सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं। उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी चार्ल्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। डॉक्टरों द्वारा महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद चार्ल्स और महारानी के करीबी परिवार के सदस्य एबरडीन के पास बालमोरल पहुंचे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed