कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुंचे आनी के सैंकड़ों कार्यकर्ता,परसराम को टिकट देने की पैरवी

प्रदेश में चुनावी मैदान में उतरने के लिए राजनीतिक पार्टियाँ पूरी तरह सक्रिय है। ऐसे में टिकट की इच्छा रखने वाले अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते नजर आने लगे हैं। आज शिमला में आनी विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने हॉली-लॉज पहुंचा और परस राम को टिकट देने की बात उनके समक्ष रखी।  सैंकड़ों समर्थकों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, युवा कांग्रेस, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के कुछ पदाधिकारी, सेवादल, पंचायत प्रधान व आम लोग भी मौजूद रहे। परस राम ने PEC के पास टिकट के लिए पहले ही आवेदन कर रखा है लेकिन आनी से ही बंसी लाल ने भी अपनी दावेदारी जताई है।

आनी से आए लोगों का कहा कि अगर परस राम को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलता है तो आम जनता इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालेगी। प्रतिनिधिमंडल की तरफ से ये भी तर्क दिया गया कि 2017 के चुनावों में अंतिम समय पर टिकट दिया गया और मात्र 9 दिन ही प्रचार कर पाए लेकिन इसके बावजूद 25 हजार वोट हासिल किए। इस मौके पर आनी से आई जनता ने वीरभद्र सिंह का जिक्र किया, उनके आनी दौरे और क्षेत्र के लोगों से प्रेम का जिक्र आते ही कई कार्यकर्ता भावुक हो गए।

जिला कुल्लू कांग्रेस भी परस राम के लिए टिकट की पैरवी कर रही है जबकि ब्लाक कांग्रेस आनी के कुछ नेता बंसी लाल के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। देखना ये है कि अब पार्टी किसे टिकट देती है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed