दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस राज्य चुनाव समिति की बैठक, टिकट आवंटन पर चर्चा

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस राज्य चुनाव समिति की बैठक चल रही है। जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस आनंद शर्मा भी मौजूद हैं।  प्रत्याशियों के नाम तय करने का फैसला केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में होगा। संभावना जताई जा रही है कि सितंबर अंत तक कई सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाएंगे।

बैठक में अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित आनंद शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंद्र सुक्खू, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, विनय कुमार, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, सुरेश चंदेल, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह,रजनीश किमटा, हर्षवर्द्धन चौहान, कुलदीप कुमार, रघुवीर सिंह बाली, गोकुल बुटेल, जैनब चंदेल, अनुराग शर्मा, छत्तर सिंह ठाकुर और निगम भंडारी बैठक में शामिल हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed