हिमाचल : प्रदेश पुलिस के 112 अधिकारियों/कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क पुरस्कार

हिमाचल: प्रदेश पुलिस के 112 अधिकारियों/कर्मचारियों डीजीपी डिस्क पुरस्कार से सम्मानित किया है। ये अवार्ड वर्ष 2021 के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने साल-2021 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को डीजीपी डिस्क अवार्ड देने के निर्देश जारी कर दिए। डीआईजी पीटीसी बिमल गुप्ता, डीआईजी सीआर मधुसूदन, राज्यपाल के एडीसी रमन कुमार मीणा, एसपी विजिलेंस अंजुम आरा, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, एसपी पुलिस मुख्यालय डॉ. रमेश छाजटा, एआईजी पुलिस मुख्यालय साक्षी वर्मा, एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा, एसपी कानून एवं व्यवस्था सृष्टि पांडे, एसपी क्राइम विरेंद्र कालिया समेत 112 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलेगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए जिला शिमला से 6 अधिकारी , सोलन 2पुलिस जिला बद्दी 4, सिरमौर 3किन्नौर 3, मण्डी 5, बिलासपुर  3, हमीरपुर 2कुल्लू 2, लाहौल-स्पीति 3, चंबा 3, ऊना 3, कांगड़ा 4, सीआर 1, पीटीसी डरोह 3, एचपीआईपीएस 1, एसटीबीएन जुन्गा 5, पहली आईआरबीएन-1 से दो, आईआरबीएन-2 दो, आईआरबीएन-3, 4 व 5 से तीन-तीन, आईआरबीएन-6 चार, सीआईडी 16, टीटीआर दो, पुलिस मुख्यालय 10, विजिलेंस 11 और सीटीएस 2 और अन्य का चयन हुआ है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed