चंबा : घर में लगी आग, दम घुटने से दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत

बिलासपुर: सरिया फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, आठ मजदूर झुलसे

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक सरिया फैक्टरी में शनिवार देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में आठ मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसारग्वालथाई स्थित सरिया फैक्टरी में रात करीब 2.50 बजे अचानक भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ। भट्ठी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण यह ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से आठ मजदूर झुलस गए।

छह घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है और दो का ऊना अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि हादसा फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। फैक्टरी ने इन्हें सेफ्टी किट नहीं दी थी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed