हिमाचल: जांबाज अमित कुमार पंचतत्व में विलीन..

मण्डी : जिला मण्डी के जोगिंद्रनगर के दूल गांव के जांबाज अमित कुमार रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अमित कुमार का पैतृक गांव के श्मशानघाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल सभी लोगों की आंखें नम थीं। हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिला के जोगेंद्रनगर के दुल गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नायक अमित कुमार का अपेंडिक्स की बीमारी के कारण निधन हो गया। अमित लेह लद्दाख में पंजाब-21 रेजिमेंट में नायक के पद पर सेवारत थे। बीते तीन दिन पहले अमित की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे सैन्य अधिकारियों द्वारा उपचार के लिए कमांड अस्‍पताल चंडीगढ़ में भर्ती किया गया था, जहां युवक की उपचार के दौरान दुःखद मौत हो गई। अमित को अल्सर हो गया था, जिसका आपरेशन होना था। लेकिन आपरेशन से पहले ही युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह आठ बजे जवान की पार्थिव देह तिरंगे में लिपट कर पैतृक गांव दुल पहुंची। अमित की माता गौरी और पिता जोगिंदर का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी मनीषा भी बेसुध थीं। जवान की डेढ़ साल की बेटी है।

दुल गांव स्थित हनुमानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों की तादाद में लोग शव यात्रा में शामिल हुए। पालमपुर से आए सैन्य दल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद जवान को अंतिम विदाई दी। अमित के छोटे भाई मनीष कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed