मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो की मौत…

मथुरा:  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में मंगला आरती के दौरान दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची  फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

जानकारी के मुताबिक, कान्हा के जन्म उत्सव के बाद बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बांके बिहारी मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जिसके कारण मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को दम घुटने लगा। इसी के चलते लोगों को दिक्कत होने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ अन्य लोगों की भी तबीयत खराब हो जाने के कारण होना है अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रात 12 बजे श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार हुआ। इस दौरान कपाट बंद थे। भक्त मंदिर के आंगन में इकट्ठा होते रहे। 1.45 बजे कपाट दोबारा खोले गए। इसके बाद 1.55 बजे मंगला आरती शुरू हुई। मंदिर के आंगन में एक साथ करीब 800 भक्त आ सकते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना ज्यादा संख्या होने के कारण दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमे नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी व वृन्दावन के रुक्मिणी विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई। राम प्रसाद मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed