हिमाचल: डॉ. रचना गुप्ता लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष नियुक्त

हिमाचल: प्रदेश सरकार ने डॉ. रचना गुप्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बुधवार अधिसूचना जारी कर दी गई है। रचना गुप्ता वर्तमान में लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं। यह नियुक्ति छह साल या 62 की आयु पूरी तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही सरकार ने आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा, कर्नल राजेश कुमार शर्मा(सेवानिवृत) और प्रोफेसर ओम प्रकाश शर्मा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति भी छह साल के लिए की गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed