जो भी सगंठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा : प्रतिभा सिंह

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जो भी सगंठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा, उसे पद से मुक्त करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक पार्टी ही नही,एक ऐसी विचारधारा है जो देश की एकता और अंखडता की रक्षा के लिये लड़ती रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में विधानसभा चुनावो के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा में मिल रहें लोगों के भारी जन समर्थन से साफ है कि लोग भाजपा की नीतियों व निर्णयों से दुखी है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुख्य मुद्दे हैं जिस पर भाजपा कभी कोई बात नहीं करती। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आज से प्रदेशभर में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा।यह अभियान पूरे प्रदेश में सभी ब्लॉकों में  17 से 23 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता,पदाधिकारी, अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों से पहले बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जनमत के तौर पर खड़ा करेगी जिससे भाजपा की इस निक्कमी सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके।

कांग्रेस से निष्कासित विधायक लखविंदर राणा और पवन काजल के भाजपा में शामिल होने पर HPCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किये गए नालागढ़ विधायक लखविंदर राणा और कांगड़ा विधायक पवन काजल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। जिस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रतिभा जी ने बताया कि यह दोनों ही विधायक भाजपा से कांग्रेस में आये थे। पार्टी ने इन्हें बहुत मान-सम्मान दिया लेकिन न जाने कौन-सी एजेंसी का क्या डर, लालच और भय था कि आज इन दोनों ने भाजपा में वापसी की है, और इसी के चलते इनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि इस प्रकार की एजेंसियों से कांग्रेस नहीं डरने वाली और इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed