हाथों में तिरंगा थामे नन्हीं अमूल्या ने दिया संदेश, “तिरंगा हमारी आन-तिरंगा हमारी शान”

“भारतीय राष्ट्रगान”.... 52 सेकेंड का समय लगता है राष्ट्रगान को गाने मेंशिमला: पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत“भारतीय राष्ट्रगान”.... 52 सेकेंड का समय लगता है राष्ट्रगान को गाने में महोत्सव के तहत इस बार पूरे देश में तिरंगे की लहर चली रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहाँ पूरे देश में जोश और उत्साह नज़र आ रहा है वहीं नन्हें-मुन्हें देश के नौनिहाल भी किसी से पीछे नहीं हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक वर्ष की नन्हीं बच्ची अमूल्या गुप्ता “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज एडवांस स्टडी शिमला में “भारत की शान तिंरगा” हाथ में लिए हुए एक ख़ास उत्साह के साथ नज़र आई। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से हर घर में “तिरंगा” लगाने का आह्वान किया है। इस नन्हीं बच्ची के हाथों में “तिरंगा” थामे तस्वीर भी पूरे देश को यह संदेश दे रही है कि हमें अपने बच्चों को तिरंगे का सम्मान करना बचपन से ही सीखाना चाहिए। अमूल्या गुप्ता के पिता Er.Tanuj Gupta हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में शिमला शहर में XEN के पद पर सेवाएँ दे रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed