शिमला: शहर में निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरी, स्थानीय लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर लिया भाग

यात्रा का नेतृत्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया

शिमला: शिमला के राम मंदिर से लोअर बाजार होते हुए मालरोड से वापस राम मंदिर तक तिरंगा प्रभात फेरी निकली, जिसमें स्थानीय लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भाग लिया। इस यात्रा का नेतृत्व शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।
भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर देशभर में चला यह तिरंगा अभियान राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर रहा है। शिमला शहर में इस कार्यक्रम की शुरुआत 09 अगस्त से की गई।
उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, जो 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक राज्य और देश के सभी नागरिक आगे आएं और अपने घरों पर तिरंगा लगाएं।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बने प्रोजेक्ट्स में भी 13 से 15 अगस्त के बीच में तिरंगा फहराया जायेगा।
भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा पहुंचा कर राष्ट्रवाद का सन्देश देगा।
भारद्वाज ने कहा कि तिरंगा देश को जोड़ने का काम काम करता है और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा एक बार फिर देश को एक सूत्र में जोड़ कर रखने के माध्यम के रूप में काम कर रहा है।  
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा भी शिमला शहर में अलग-अलग वार्डों में इस प्रकार के अकर्यक्रम कर स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed