प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से मुख्यमंत्री के साथ

शिमला : प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई छापामारी पर कांग्रेस नेताओं ने आंखें तरेर ली हैं। पार्टी उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, महासचिव रामलाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जोड़ना राजनीतिक चाल है।

भाजपा नेताओं की ओर से रचे जा रहे षड्यंत्रों से कांग्रेस विचलित नहीं होगी। मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। ऐसा लगता है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों पर दवाब है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ किसी भी रूप में मामले बनाए जाएं। प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है। भाजपा देश में गिरती राजनीतिक साख को बचाने के लिए प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। यदि केंद्रीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र रचने बंद न किए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। वीरभद्र सिंह का भाजपा बाल भी बाका नहीं कर सकती है। सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *