हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र का पहला दिन: विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, कल होगी चर्चा

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत बुधवार को शोकोद्गार के साथ हुई। सदन में सुबह सबसे पहले चार दिवंगत पूर्व विधायकों पंडित सुखराम, रूप सिंह चौहान, मस्त राम और प्रवीण शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद विपक्ष की ओर से नियम 278 के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को सौंपा गया। एक तिहाई सदस्यों के हस्ताक्षर और मौजूदगी होने पर विधासनभा अध्यक्ष ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को मंजूर कर लिया।

इस चर्चा को देखते हुए गुरुवार का प्रश्नकाल स्थगित कर दिया गया और 11 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री चर्चा का उत्तर देंगे। अब गुरुवार को सुबह 11 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चार घंटे की चर्चा होगी। हालांकि नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इतने कम समय को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये चर्चा 8 से 10 घंटे की होनी चाहिए थी। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed