अन्तर्राष्ट्रीय रेणुका मेला शुरू, मुख्यमंत्री ने किया मेले का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम और माता रेणुका देवी के मंदिर में की पूजा अर्चना

सीएम ने मैना बाग में डॉ. प्रेम सिंह मैमोरियल स्टेडियम और एथेलेटिक ट्रैक की रखी आधारशिला

सीएम ने मैना बाग में डॉ. प्रेम सिंह मैमोरियल स्टेडियम और एथेलेटिक ट्रैक की रखी आधारशिला

सीएम ने मैना बाग में डॉ. प्रेम सिंह मैमोरियल स्टेडियम और एथेलेटिक ट्रैक की रखी आधारशिला

सिरमौर : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सिरमौर जिले के रेणुका में एक सप्ताह तक चलने वाले अन्तर्राष्ट्रीय रेणुका मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने डॉ. वाई.एस. परमार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी को रिसीव किया और शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान परशुराम और माता रेणुका देवी के मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। क्षेत्र के लोगों ने पारम्परिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्ज्ति होकर गीत एवं संगीत के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेले व त्यौहार प्रदेश के लोगों के अभिन्न अंग हैं। देवी-देवता हमारे मार्गदर्शक हैं, जो सदैव ही बुरी आत्माओं से हमारी रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अपनी परम्पराओं एवं संस्कृति के लिए जाने जाते हैं तथा केवल वे सभ्यताएं ही जीवित रह सकती हैं, जो अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं को सजीव रखती हों। उन्होंने कहा कि हमारे देवी-देवताओं के सदियों पुराने मंदिरों का संरक्षण व संवर्द्धन करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। वीरभद्र सिंह ने विभिन्न सरकारी विभागों और स्वयं सेवी संस्थानों द्वारा राज्य तथा जिलों की विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाती प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा वीरभद्र सिंह की जीवन यात्रा को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने संगड़ाह के समीप मैना बाग में 77.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले डॉ. प्रेम सिंह मैमोरियल स्टेडियम और 250 मीटर एथेलेटिक ट्रैक, जिसमें बास्केटवॉल और बैडमिंटन कोर्ट होंगे, की आधारशिला भी रखी। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने मैना बाग हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रेणुका क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक किरनेश जंग, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, रोजगार एवं संसाधन सृजन के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष तपिन्द्र सिंह, हि.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष कुंजन सिंह, विपणन समिति सिरमौर के अध्यक्ष गीता राम ठाकुर, उपायुक्त बी.सी. बडालिया, पुलिस अधीक्षक सौम्य संबासिवन अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *