शिमला: सचिवालय के बाहर बागवानों ने किया प्रदर्शन, निकाली आक्रोश रैली

हिमाचल: शिमला में सचिवालय के बाहर किसानों व बागवानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से भी उनकी हल्की झड़प हुई। इससे पहले बागवानों ने नव-बहार चौक से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली।  

करीब डेढ़ घंटे बाद संयुक्त किसान मंच के नेताओं को बातचीत के लिए सचिवालय के भीतर बुलाया गया। सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के बाद किसान-बागवान नेताओं की मुख्य सचिव के साथ बैठक हुई। इसमें बागवानों की कुछ मांगे सैद्धांतिक तौर पर मान ली गई है। अन्य मांगों के लिए सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 10 दिन में मांगे पूरी नहीं पर बागवानों ने फिर से जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक संजय चौहान ने बताया कि बागवान अपनी 5000 करोड़ की एपल इंडस्ट्री को बचाने के लिए बागवान लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार है। अब निर्णय सरकार को करना है कि बागवानों की मांगे कितनी जल्दी पूरी करती है।

ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने बताया कि सरकार पर बागवानों की अनदेखी भारी पड़ने वाली है। आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका जवाब मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि बागवान सेब का तुड़ान करने के बजाय खेत-खलियान छोड़कर सड़कों पर उतर आया है। इसलिए सरकार को अब बागवानों के सामने झुकना पड़ेगा।

बागवानों की यह रैली संयुक्त किसान मंच के बैनर तले आयोजित की गई। भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने इस रैली के समर्थन का ऐलान किया था

वहीं शिमला में बागवानों के विशाल प्रदर्शन की वजह से सुबह करीब 10 बजे के बाद से शिमला शहर में ट्रेफिक व्यवस्था चरमरा गई। जिसके चलते लोगों को अपने गंतव्य पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद स्कूलों में छुट्टी के बाद स्कूली बच्चे ज्यादा परेशान हुए। बच्चों को घर आने के लिए​​​​​​​ कठिनाइयां झेलनी पड़ी।​​​​​​​ अधिकतर लोगों ने घंटों बस में बैठने के बजे पैदल चलना ही उचित समझा।​​​​​​​​​​​​​​ लोगों को सुबह से लेकर शाम तक जाम की वजह से परेशान होना पड़ा।​​​​​​​​​​​​​​

​​​​​​ प्रदर्शन में किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर, कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर, मोहनलाल ब्रागटा, कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, जिला शिमला अध्यक्ष अतुल शर्मा पूर्व महापौर हरीश चौहान, आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी सहित माकपा के नेता शामिल हुए। जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर, को रैली में शामिल हुए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed