कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी : प्रतिभा सिंह

शिमला: जुलाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने  नई दिल्ली में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी।

प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी पर भाजपा राजनैतिक प्रतिशोध के चलते झूठा मामला बना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के उस परिवार को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है जिसने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने परिवार का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार के साथ भाजपा के किसी भी राजनीतिक षडयंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी और देश प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा,जबतक की भाजपा अपनी ओछी हरकते बन्द नहीं  कर देती।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed