चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

चंबा: कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत; 4 घायल

चंबा: भारी बारिश के कारण चंबा तीसा-चांजू मार्ग पर थल्ली में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बरातियों की एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। वाहन के खाई में गिर जाने से तिसागढ़ गांव के राहुल कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में राहुल कुमार की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से तीन की पहचान तिसागढ़ गांव के धीरज, सुनील और रोहित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार घायलों को इलाज के लिए चंबा के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को टांडा के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed