केंद्र सरकार के खिलाफ शिमला में कांग्रेस ने निकाली रैली

कांग्रेस वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा

कांग्रेस वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा

शिमला : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज शिमला में रैली निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की प्रचारक के रूप में कार्य कर रही हैं। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस दौरान युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी अफजल अहमद ने केंद्र सरकार की नाकामियां गिनाई। महंगाई से हर वर्ग परेशान है। सीपीएस नंदलाल ने कहा कि मोदी सरकार सांप्रदायिकता फैला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, परिवहन मंत्री जीएस बाली, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, जगजीवन पाल, नंद लाल, इंद्रदत्त लखनपाल, विनय कुमार, विधायक आशा कुमारी, कई बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष भी मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *