कोटखाई गुड़िया मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- भाजपा महिला नेत्रियाँ आज 5 साल बाद कुंभकरण की नींद से जागी हैं..

शिमला: कोटखाई गुड़िया मामले पर सियासत होने लगी है। बीते दिन जहां बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गुड़िया के गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिली और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर झूठ बोलने की उन्होंने आरोप लगाए थे। वहीं, अब प्रतिभा सिंह के सपुत्र और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने निशाना साधते हुए भाजपा पर गुड़िया मामले में राजनीति करने के आरोप लगाए हैं।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों से भाजपा नेत्रियां कुंभकरण की नींद सोई हुई थीं और आज इस मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। वीरभद्र सरकार ने इस मुद्दे को काफी गंभीरता से लिया और तुरंत जांच के लिए एसआईटी गठित की और मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। जिसके बाद जयराम सरकार ने कुछ भी नहीं किया। चार सालों में केवल एक चरानी के अलावा एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया।

विक्रमादित्य ने भाजपा नेता पर तंज कसते हुए कहा कि ये भाजपा की नेत्रियां तब कहां थी जब इनके एक नेता महिलाओं को अश्लील मेसेज करके अपने घर बुलाते हैं। भाजपा की नेत्रियां तब कहां थीं जब जोगिंदर नगर में एक महिला का कत्ल होता है और कुल्लू के अंदर भाजपा की महिला नेत्री का दुष्कर्म होता है उनके मैसेज वीडियो वायरल होते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में जो धांधली हुई है और अग्निपथ में युवाओं के साथ धोखा हुआ उसकी कांग्रेस आवाज उठा रही और प्रतिभा सिंह के कार्यक्रमों में जनसैलाब उमड़ रहा है जिससे भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जो असली मुद्दे हैं महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। खासकर प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इन मुद्दों से प्रदेश के लोग का ध्यान भटकाया जा रहा है।

BJP महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सूद गुड़िया के माता पिता से मिलने पहुंची उनके घर

वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सूद हाल ही में कोटखाई मामले में गुड़िया के माता पिता से मिलने उनके गांव पहुंची थीं। रशिम धर सूद ने कहा प्रेस विज्ञापित के माध्यम से कहा था कि हाल में प्रतिभा सिंह द्वारा दिए गए बयान से हम सबको इतना बुरा लगा है तो बच्ची के माता पिता पर क्या बीत रही होगी ये जानना उनके लिए जरूरी है।

 उन्होंने कहा की वहा पहुंच कर और उनके साथ बातचीत करके उन्हें पता चला कि इतनी गंभीर घटना प्रतिभा सिंह को छोटी बात क्यों लगती है? गुड़िया के माता पिता को इस बयान से बहुत पीड़ा हुई है उनके पिता ने कहा कि इस हादसे के बाद रानी प्रतिभा सिंह विक्रमादित्य और रोहित के साथ सात दिन बाद हमसे मिलने पहुंचे थे और अपने बयान में वो झूठ बोल रहीं थीं कि वो एक दम यहां आई, जबकि भाजापा के नेता कार्यकर्ता तत्काल हमसे मिलने आ गए थे।

रशिम धर सूद ने आगे कहा कि इन सब बातों से कांग्रेस की उस सोच का पता चलता है जो वो प्रदेश की जनता के प्रति रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजापा उस समय भी परिवार के साथ थी और आज भी मजबूती से उनके साथ है।

उन्होंने विक्रमादित्य को आगाह करते हुए कहा की महिला मोर्चा पर ये टिप्पणी की महिला मोर्चा आकाओं के कहने पर चलती है उनकी मानसिकता को दर्शाता है।  क्योंकि भाजापा महिला मोर्चा एक सशक्त और मजबूत मोर्चा है और अपने दम पर बहुत बड़े आंदोलन पहले भी करता रहा है और आगे भी कर सकता है इसलिए आइंदा सोच समझ कर बयान बाजी करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed