कुल्लू बस हादसा- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

कुल्लू : सैंज घाटी में निजी बस के गिरने से 12 लोगों की मौत; मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

कुल्लू बस हादसा-प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा-मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि,घायलों को  फौरी राहत के रूप में 15,000 रुपये किए जाएंगे प्रदान

कुल्लू:कुल्लू की सैंज घाटी के जंगला में सोमवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि  बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 8:45 बजे के आस-पास हुआ

बस जंगला नामक स्थान पर कैंची मोड में अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। जानकारी अनुसार इस बस में स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी सवार थे, जो सैंज स्कूल की ओर आ रहे थे। शुरुआती खबरों में मृतकों की संख्या 16 बताई गई थी

लेकिन इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, 3 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 15 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रातः कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंसर के निकट हुई दुखद बस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इस हादसे में 12 लोगों की मृत्यु और अन्य यात्री घायल हुए हैं। निजी बस संख्या एच.पी. 30ए-0646 शैंशर से कुल्लू जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पी.एम.एन.आर.एफ.) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से व्यक्तिगत रूप से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) कुल्लू पूरी घटना की जांच करेंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने वित्त आयुक्त राजस्व और मंडलायुक्त मण्डी को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की पहचान:-

1.तनु पुत्री प्रेम चंद गांव तुंग डाकघर। बजाहरा उम्र 20 वर्ष
2. प्रेम चंद पुत्र ज्ञानचंद बागी शाडी उम्र 52 साल
3. फतेचन्द पुत्र झोंकराम गांव तुंग उम्र 70 वर्ष
4. अनिता देवी पुत्री जीतराम गांव धारठा उम्र 17 वर्ष
5. सुशील कुमार पुत्र नियत् राम गांव तुंग उम्र21 वर्ष
6. खिमदासी पत्नी टेकराम गांव रिहायडा उम्र 40 वर्ष
7. रोषई देवी पत्नी दुनीचंद गांव सेरी उम्र 45
8. अमित कुमार पुत्र कमलेश्वरी गांव जामरा
9. पार्वती पत्नी पूर्णचन्दगांव तुंग उम्र 40
10. झाबलु देवी पत्नी अजवीर गांव बजाहरा उम्र 28
11.आकाश पुत्र पुत्र पंच बहादुर गांव रांगशे उम्र 16
12. राखी पत्नी पंच बहादुर 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed