हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में 5 जुलाई तक भारी बारिश…

हिमाचल: प्रदेश में चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेशभर में 6 जुलाई तक मौसम खराब रह सकता है। 2 से 5 जुलाई तक लिए मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

वहीं जिला लाहौल स्पीति के दुर्गम क्षेत्र म्यार घाटी में बादल फटने से करपट नाला, शकोली नाला व चांगुट नाले में बाढ़ से खेतों में पानी जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

जिला लाहौल स्पीति के शांशा नाले में जलस्तर बढ़ने के खतरे को देखते हुए बीआरओ की सिफारिश पर प्रशासन ने शांशा पुल होकर फिलहाल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है।

किन्नौर जिला में हल्की बारिश के बाद देर शाम टोंगटोंगचे व सेरिंगचे नाले में बाढ़ आई।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed