प्रतिभा सिंह के बचाव में उतरे बेटे विक्रमादित्य बोले- गुड़िया मामूली सी घटना होतीं, तो प्रतिभा सिंह पीड़ित परिवार के घर जाकर नहीं मिलती

शिमला: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के गुड़िया मामले को छोटा बताने पर प्रदेश भाजपा की महिला नेताओं ने प्रतिभा सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रतिभा सिंह माफी मांगने की मांग की जा रही है। वहीं, प्रतिभा सिंह के विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह प्रतिभा सिंह के बचाव में उतर आए, उन्होंने भाजपा की महिला नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से प्रतिभा सिंह के बयान पर भाजपा नेता प्रदर्शन कर रही। उसी तरह जयराम सरकार में अभी तक 1500 दुष्कर्म हिमाचल में हुए। यदि भाजपा की महिला नेताओं ने इस तरह का तांडव किया होता तो हम उनके मुरीद हो गए होते। 

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के बयान का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने गुड़िया मामले को कभी छोटा नहीं कहा, बल्कि उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि जिस तरह गुड़िया मामले को लेकर भाजपा ने खूब हल्ला किया था। उस समय कांग्रेस सरकार ने सीबीआई जांच के लिए मामला दिया। अब पुलिस भर्ती मामले यह सरकार सीबीआई जांच तक नहीं करा रही। उन्होंने कहा कि यह मामूली सी घटना होतीं, तो प्रतिभा सिंह पीड़ित परिवार घर जाकर उनसे नहीं मिलतीं। सरकार की तरफ से सहायता नहीं की जाती। 3 दिन के अंदर SIT का गठन कर जांच सीबीआई को दी गई,ताकि पीडि़त परिवार को इंसाफ मिल सके। उन्होंने भाजपा की महिला नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह के प्रोपागंडा करना बंद कर दें प्रदेश की जनता सब जानती और विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed