विक्रमादित्य सिंह ने CM पर साधा निशाना कहा-जितनी चाबी नागपुर से लगती है उतनी ही उनकी गुड़िया चलती है

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह पर दिए जा रहे बयानों पर विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और कहा कि मुख्यमंत्री की मजबूरी है। जितनी चाबी नागपुर से लगती है उतनी ही उनकी गुड़िया चलती है। उनकी सरकार कठपुतली है और उसके धागे नागपुर नाभा दिल्ली से चल रहे हैं और उनकी बातों को गंभीरता नहीं लेते हैं।

 विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि झूठे मुकदमे कांग्रेस नेताओं पर बनाए जा रहे हैं। राहुल गांधी को घेरने का असफल प्रयास कर रहे हैं। देश भर में इसको लेकर विरोध जताया जा रहा है। मकसद ये है कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। उन्होंने कहा

 केजरीवाल के हिमाचल दौरे पर विक्रमादित्य ने कहा कि वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का आदर करते हैं, लेकिन वह जो वह ऐसी बातें कर रहे हैं जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। शिमला ग्रामीण में मॉडल स्कूल बना है। केजरीवाल से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दिल्ली और हिमाचल में मां और बेटे द्वारा पार्टी चलाने को लेकर दिए गए बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की निगाहें कहीं और हैं और निशाना कहीं और है। मैं उनकी कुंडली जनता हूं। बातें कांग्रेस की करते हैं, लेकिन निशाना हमीरपुर की तरफ है और इसका जवाब उन्हें धूमल देंगे।

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह पर दिए जा रहे बयानों पर विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और कहा कि मुख्यमंत्री की मजबूरी है। जितनी चाबी नागपुर से लगती है उतनी ही उनकी गुड़िया चलती है। उनकी सरकार कठपुतली है और उसके धागे नागपुर नाभा दिल्ली से चल रहे हैं और उनकी बातों को गंभीरता नहीं लेते हैं।

 विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि झूठे मुकदमे कांग्रेस नेताओं पर बनाए जा रहे हैं। राहुल गांधी को घेरने का असफल प्रयास कर रहे हैं। देश भर में इसको लेकर विरोध जताया जा रहा है। मकसद ये है कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दिल्ली और हिमाचल में मां और बेटे द्वारा पार्टी चलाने को लेकर दिए गए बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की निगाहें कहीं और हैं और निशाना कहीं और है। मैं उनकी कुंडली जनता हूं। बातें कांग्रेस की करते हैं, लेकिन निशाना हमीरपुर की तरफ है और इसका जवाब उन्हें धूमल देंगे।

उन्होंने कहा केजरीवाल के हिमाचल दौरे पर विक्रमादित्य ने कहा कि वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का आदर करते हैं, लेकिन वह जो वह ऐसी बातें कर रहे हैं जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। शिमला ग्रामीण में मॉडल स्कूल बना है। केजरीवाल से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed