हिमाचल: प्रदेश में बारिश के आसार…

हिमाचल:  प्रदेश भर में बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 9 से 11 जून तक मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हो गये हैं।  प्रदेश में  गर्मी से कुछ स्थानों में राहत मिलने की  संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 9 से 11 जून तक बारिश की संभावना है। 9,10 व 11 जून को अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मैदानी व निचले भागों में फिलहाल गर्मी से  राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इन भागों में 11 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed